Union Budget 2023-2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट संसद में पेश किया। वित्तमंत्री ने बजट 2023-24 पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए। बजट में वित्त मंत्री ने महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए एलान किया कि अब सरकार स्वच्छता अभियान को एडवांस करेगी। इससे सीवेज की सफाई मशीनों से होगी, जो अब तक खुद सफाईकर्मी मैनहोल में जाकर करते थे। वित्त मंत्री ने मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने के इरादे से यह घोषणा की।
वित्त मंत्री के नए ऐलान के बाद अब सफाईकर्मियों को मैनहोल में न जाकर अब मशीन इस काम को करेगी यानी अब ये मशीन आधारित होगा। इसमें हाई टेक्नोलॉजी से लैस मशीनों का इस्तेमाल सीवेज के होल को साफ करने के लिए किया जाएगा। ऐसी टेक्नोलॉजी कई देशों में अपनाई जाती है।
जिस तरह से सफाईकर्मियों को दिक्कतें और उनकी जान जाने जैसे केस सामने आते थे, वो हर किसी के लिए चिंता का विषय थे। ऐसे में मशीनीकरण से ये काम बेहद आसन हो सकता है। ऐसे में माना जा रहा है इसका भविष्य सुगम हो सकता है।
पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने संसद को सूचित किया था कि 2017 से अब तक सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साल की तरह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज भी केंद्रीय बजट 2023-2024 को पेपरलेस फॉर्मेट में पेश किया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत 2.2 लाख करोड़ रुपये का नकद ट्रांसफर किया है। उन्होंने 2024 के आम चुनाव से पहले BJP की अगुवाई वाली NDA सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का मिशन ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।