Get App

Budget 2023- इस बजट में 400 वंदे भारत ट्रेनों का हो सकता है ऐलान

रेलवे मिनिस्ट्री के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार सेमी हाई स्पीड ट्रेनों को जोरशोर से शुरु करने की योजना पर बड़ी तेजी से काम कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2022 पर 10:11 AM
Budget 2023- इस बजट में 400 वंदे भारत ट्रेनों का हो सकता है ऐलान

रेलवे मिनिस्ट्री के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार सेमी हाई स्पीड ट्रेनों को जोरशोर से शुरु करने की योजना पर बड़ी तेजी से काम कर रही है। इस योजना के तहत फरवरी में आने वाले आगामी बजट में 300-400 नई वंदे भारत ट्रेनों को शुरु करने का ऐलान किया जा सकता है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस बजट में नेशनल ट्रांसपोर्ट के बजटीय आवंटन को भी बढ़ाया जा सकता है।

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2023 के बजट में नेशनल ट्रांसपोर्ट के लिए 1.37 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। अब इस राशि में अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद है। वर्तमान वित्त वर्ष में नेशनल ट्रांसपोर्ट पर किए जाने वाले बजटीय आवंटन में 28 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में नेशनल ट्रांसपोर्ट के लिए 1.07 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था।

वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि अगले तीन साल में 475 वंदे भारत ट्रेन तैयार करने की योजना पर काम जारी है। मंत्री ने टाइम्स नाउ समिट में कहा कि बुलेट ट्रेन 2026 तक पूरी तरह से संचालित होने लगेगी। उन्होंने कहा 475 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें