Get App

बजट 2023: शेयर बाजार पर नहीं पड़ेगा बजट का ज्यादा असर, जानिए Alchemy Capital के शेषाद्री सेन ने क्यों ऐसा कहा

बजट 2023: शेयर बाजारों के प्रतिनिधियों ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को अपनी मांगों के बारे में बताया है। इनमें कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों में बदलाव की मांग भी शामिल है। वित्तमंत्री यूनियन बजट 2023 में यह मांग पूरी करने का ऐलान कर सकती हैं

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 9:57 AM
बजट 2023: शेयर बाजार पर नहीं पड़ेगा बजट का ज्यादा असर, जानिए Alchemy Capital के शेषाद्री सेन ने क्यों ऐसा कहा
बजट 2023: शेषाद्री सेन ने कहा कि सरकार ने अपने खर्च की क्वालिटी में सुधार करने के लिए कदम उठाए हैं। सरकार अब कंजम्प्शन और सब्सिडी पर खर्च बढ़ाने की जगह कैपिटल पर खर्च बढ़ा रही है। सरकार को यह कोशिश अगले कुछ सालों तक जारी रखनी होगी।

union Budget 2023: शेयर बाजारों पर यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। अगर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) कैपिटल गेंस के नियमों में लिस्टेड और अनलिस्टेड शेयरों के बीच के फर्क को दूर करने ऐलान करती हैं तो इसका असर शेयर बाजार पर पड़ेगा। लेकिन, यह असर सिर्फ थोड़े समय के लिए होगा। Alchemy Capital Management के शेषाद्री सेन ने यह अनुमान जताया है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने यूनियन बजट (Budget 2023) के शेयर बाजार और इकोनॉमी पर पड़ने वाले असर के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों में बदलाव की उम्मीद जताई। उनका मानना है कि अभी कैपिटल गेंस टैक्स के नियम बहुत जटिल हैं। इसे आसान बनाने की जरूरत है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी।

कैपिटल गेंस के नियम एकसमान होने चाहिए

सेन ने कहा कि लिस्टेड, अनलिस्टेड और विदेशी एसेट्स से जुड़े कैपिटल गेंस के नियम एकसमान होने चाहिए। अभी ये नियम बहुत जटिल भी हैं। इन्हें आसान बनाने की जरूरत है। हालांकि, इसमें एक रिस्क यह है कि अगर शेयरों पर कैपिटल गेंस टैक्स का इफेक्टिव रेट बढ़ता है तो इसका स्टॉक मार्केट पर निगेटिव असर पड़ेगा। इससे प्राइवेट इनवेस्टमेंट साइकिल पर भी चोट लगेगी। अभी प्राइवेट इनवेस्टमेंट की रफ्तार नहीं बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें