Budget 2023: बजट 2023 (Budget 2023) से पहले बाजार नर्वस नजर रहा है। बाजार का सेंटिमेंट बिगड़ा हुआ है। बाजार पिछले 3 सत्रों में 3 परसेंट से ज्यादा टूट चुका है। बाजार की ये घबराहट कितनी वाजिब है। क्या वाकई बाजार के सामने बड़े जोखिम है या फिर डर का ये बुलबुला तुरंत फूट जाएगा। बजट से बाजार की क्या उम्मीदें हैं। इन्हीं सब मुद्दों पर हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बात करते हुए MK वेंचर्स के फाउंडर मधु केला ने कहा कि ग्लोबल महंगाई और मंदी की चिंता बाजार में दिखाई दे रही है। इस समय एक्सपोर्ट से जुड़ा कारोबार अच्छा नहीं कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में बाजार के सेंटिमेंट्स खराब हुए हैं। जबकि इंडिया ग्रोथ स्टोरी में कैपिटल मार्केट का बड़ा योगदान रहा है।
इस पर उन्होंने कहा कि इस बजट में फाइनेंस में सरकार की अच्छी स्थिति नजर आयेगी। सरकार इस साल सब्सिडी में 1.5 लाख करोड़ रुपये बचा सकती है। पिछले साल जैसा इस साल सब्सिडी पर खर्च नहीं दिखाई दे रहा है। सरकार द्वारा शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव से बाजार पर असर होगा।
बाजार पर राय देते हुए मधु केला ने कहा कि बाजार के लिए रिस्क कम हुए हैं लेकिन खत्म नहीं हुए हैं। बाजार में काफी रिसर्च के बाद निवेश करना चाहिए। बाजार में सिस्टमेटिक तरीके से निवश करना चाहिए। उन्होंने ये भी जोर देकर कहा कि बाजार का बॉटम कोई नहीं बता सकता है। बाजार का सेंटिमेंट अभी खराब है। बाजार का सेंटिमेंट धीरे-धीरे ठीक होगा। लेकिन फिर भी चुनिंदा शेयरों में निवेश के मौके मिलेंगे।
उन्होंने कहा इस समय देश की GDP से जुड़े कंपनियों में मेरा फोकस है। वहीं कुछ समय में PSU बैंक का बास्केट फिर से आकर्षक हो जाएगा। हमारा मानना है कि शेयर के भाव घटे हैं लेकिन इंडिया स्टोरी को नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन सरकारी बैंक में भी निवेश के लिए चुनाव जरूरी है। इसके साथ ही - इंफ्रा और फाइनेंशियल सेक्टर में सुरक्षित निवेश किया जा सकता है।
FII और बाजार की कैसी रहेगी जुगलबंदी
मधु केला ने कहा कि पिछले साल की तरह अगर FII ने शेयर बाजार में बिकवारी की तो बाजार को नुकसान होगा। अभी भारतीय बाजार में FII का 6-6.5 लाख करोड़ का निवेश है। बाजार पर FII का प्रभाव रहा है और मेरा मानना है कि विदेशी निवेशकों का प्रभाव आगे भी बना रहेगा।
छोटे निवेशकों के लिए सलाह
MK वेंचर्स के फाउंडर मधु केला ने कहा कि बाजार पर छोटे निवेशकों को भरोसा बनाए रखना चाहिए। उनको एसेट एलोकेशन पर ध्यान देना चाहिए। छोटे निवेशकों का लालच में आकर ट्रेडिंग नहीं करनी चाहिए। उन्हें रातों रात लखपति और करोड़पति बनने का सपना नहीं देखना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )