Budget 2023: सरकार कॉम्पटिशन कानून में संशोधन के लिए बजट सत्र (Budget Session) में प्रस्ताव पेश कर सकती है। इससे पहले सरकार संसदीय समिति की तरफ से मिली सभी सिफारिशों पर विचार करेगी। सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) और कंपनीज एक्ट, 2013 में संशोधन पर भी सरकार विचार कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि कंपनी मामलों का मंत्रालय नए डिजिटल काम्पटिशन कानून के बारे में ससंदीय समिति की सिफारिशों पर विचार कर रहा है। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हो रहा है। उस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) यूनियन बजट संसद में पेश करेंगी।
