आज की बाजार की तेजी के बारे एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये प्री-बजट रैली हो सकती है। बाजार और इंडस्ट्री की बजट से कई प्रकार की अपेक्षाएं हैं। ऐसे में कैपिटल गुड्स में ग्रीन हाइड्रोन, ग्रीन अमोनिया के लिए PLI स्कीम की उम्मीद की जा रही है। वहीं इंफ्रा सेक्टर में बजट में आवंटन 10-15% बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है
Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आम आदमी को उम्मीद है कि इस साल इनकम टैक्स स्लैब में राहत का ऐलान कर देंगी। यह नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। 2014 के बाद अभी तक इनकम टैक्स के स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लिहाजा इस बार पूरी उम्मीद है कि इनकम टैक्स स्लैब में छूट मिल सकती है।
Budget 2023 Expectations Live Updates: इनकम टैक्स में
Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आम आदमी को उम्मीद है कि इस साल इनकम टैक्स स्लैब में राहत का ऐलान कर देंगी। यह नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। 2014 के बाद अभी तक इनकम टैक्स के स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लिहाजा इस बार पूरी उम्मीद है कि इनकम टैक्स स्लैब में छूट मिल सकती है।
Budget 2023 Expectations Live Updates: इनकम टैक्स में राहत दे सकती हैं निर्मला सीतारमण, आदित्य बिड़ला के बालासुब्रमण्यम का अनुमान
Budget 2023: ए बालासुब्रमण्यम ने कहा कि यूनियन बजट 2023 में सरकार इनकम टैक्स में राहत देगी। खासकर सेक्शन 80सी की लिमिट बढ़ाई जा सकती है। अभी इस सेक्शन के तहत एक फाइनेंशियल ईयर में 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर टैक्स डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है। इसे बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया जा सकता है
Budget 2023 Expectations Live Updates: निर्मला सीतारमण सीनियर सिटीजंस के लिए टैक्स रिबेट बढ़ा सकती हैं, SBI Research का अनुमान
Budget 2023: इनफ्लेशन और हेल्थ केयर पर बढ़ते खर्च ने सीनियर सिटीजंस की मुश्किल बढ़ा दी है। एसबीआई रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट में बैंक डिपॉजिट से इंटरेस्ट इनकम पर टैक्स बेनेफिट बढ़ा सकती हैं
Budget 2023: कोरोना का असर
पिछले दो बजट पर कोविड महामारी का असर दिखा और वित्तमंत्री को देश की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए राजकोषीय प्रावधान करने पड़े थे। हालांकि, महंगाई और महामारी के बाद टैक्स रेवेन्यू में सुधार के साथ अनुमान है कि इस वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 6.4 फीसदी के लक्ष्य के भीतर रहेगा।
Budget 2023 Expectations Live Updates: टैक्स स्लैब में बदलाव
मौजूदा समय में टैक्सपेयर्स टैक्स फिल करते समय दो तरह के विकल्प मुहैया कराए गए हैं। जिसके जरिए उनकी इनकम 2.5 लाख रुपये तक टैक्स फ्री है। वहीं 5 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स रिबेट भी मिल जाता है। ऐसे में सैलरी क्लास के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल के केंद्रीय बजट में सरकार बैसिक टैक्स छूट को 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर कम से कम 5 लाख रुपये कर देगी।
Budget 2023 Expectations Live Updates: हाउसिंग रेंट अलाउंस
सैलरी क्लास के कर्मचारियों का मानना है कि हाउस रेंट अलाउंस (HRA) के कैलकुलेशन को मेट्रो शहरों की परिभाषा में बदलाव करने की जरूरत है। मौजूदा समय में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई मेट्रो शहर कहा जाता है। इन शहरों में कर्मचारियों को HRA कटौती के जरिए लाभ मिलता है। हालांकि, बेंगलुरु, पुणे जैसे अन्य शहरों के लोगों की भी डिमांड है कि उन्हें भी ऐसा ही फायदा मिले।
Budget 2023 Expectations Live Updates: होम लोन पर डिडक्शन लिमिट बढ़ने की उम्मीद
इनकम टैक्स एक्ट की धारा 24 (B) के मुताबिक, टैक्सपेयर्स होम लोन (Home Loan) पर भुगतान किए गए ब्याज पर टैक्स डिडक्शन (Tax Deductions) का बेनिफिट ले सकते हैं। हालांकि, इस तरह की कटौती की लिमिट 2 लाख रुपये सालाना है। इसमें वित्त वर्ष 2014-15 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब इस लिमिट को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये सलाना करने की मांग हो रही है। वहीं, पिछले कुछ सालों में संपत्तियों की कीमत में वृद्धि के साथ टैक्स डिडक्शन लिमिट बढ़ने की संभावना है।
Budget 2023 Expectations Live Updates: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए ऐलान
देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड में तेजी आई है। ऐसे में वित्त मंत्री EV के लिए कुछ बड़े ऐलान कर सकती हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के लिए इनकम टैक्स रिबेट को साल 2025 तक बढ़ा सकती है। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ेगी। सरकार पेट्रोल-डीजल व्हीकल्स की जगह EV का इस्तेमाल बढ़ाना चाहती है।
Budget 2023 Expectations Live Updates: मर्ज हो सकते हैं ये मंत्रालय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार आम बजट में रेल, सड़क परिवहन और मेट्रो को जोड़कर एक ही मंत्रालय के तहत ला सकती है। बता दें कि पहले भी बजट में सरकार ने मंत्रालयों के नाम, काम और स्ट्रक्चर में बदलाव किया है। ऐसे में इस की संभावना है कि ट्रांसपोर्टेशन को और बेहतर बनाने के लिए इन सभी मंत्रालयों को एक साथ मर्ज कर दे।
Budget 2023 Expectations Live Updates: इन योजनाओं का बढ़ सकता है आवंटन
वित्त मंत्री गति शक्ति योजना, नेशनल इंफास्ट्रक्टर पाइपलाइन के लक्ष्यों को बढ़ा सकती हैं। इसके साथ ही इनके लिए फंड में भी इजाफा कर सकती हैं। आम चुनाव के पहले निर्मला सीतरमण के इस आखिरी पूर्व बजट में हाई स्पीड रेल, जल जीवन मिशन, भारत माला, सागर माला स्मार्ट सिटी और आंतरिक जलमार्गों के विकास पर आवंटन बढ़ाया जा सकता है।