Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आम आदमी को उम्मीद है कि इस साल इनकम टैक्स स्लैब में राहत का ऐलान कर देंगी। यह नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। 2014 के बाद अभी तक इनकम टैक्स के स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लिहाजा इस बार पूरी उम्मीद है कि इनकम टैक्स स्लैब में छूट मिल सकती है।
