Budget 2023: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने के समय हर साल उनकी साड़ियां चर्चा में रहती हैं। इस साल भी यूनियन बजट 2023 पेश करने के लिए उन्होंने लाल टेम्पल वाली साड़ी का चुनाव किया। लाल रंग की साड़ी और उस पर काले बॉर्डर के साथ लाल रंग में लिपटा बहीखाता। उन्होंने आज बजट पेश करने वाले मुश्किल काम के लिए इस रंग का चुनाव किया।
5वें बजट के लिए चुना लाल रंग
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतिम पांचवें पूर्ण बजट के लिए लाल रंग का चुनाव किया। ये मोदी सरकार का आखिरी बजट है क्योंकि अगले साल के मध्य में लोकसभा चुनाव होने वाला है। ये उम्मीद की जा रही है कि ये बजट लोकलुभावन होने वाला है। इस खास मौके को और खास बनाने के लिए उन्होंने अपनी साड़ी पर खास ध्यान रखा है। उनकी साड़ियां आमतौर पर कपास, सिल्क की होती है। वह खास अवसरों पर साड़ी के रंग और कपड़े पर खास फोकस करती हैं।
Budget 2023 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी
पिछले बजट में पहनी इस रंग की साड़ी
साल 202 में बजट पेश करने के लिए पीले रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी। तब उनका बॉर्डर गोल्डन रंग का था। साल 2021 में बजट पेश करते हुए बंगाल की फेमस पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी। उनकी साड़ी का रंग ऑफ व्हाइट कलर का था और बॉर्डर लाल प्रिंट का था। बंगाल की लाल बॉर्डर वाली साड़ी देशभर में काफी फेमस हैं। ये साड़ी काफी सुंदर होती है।