Budget 2023 Expectations for Agri Sector: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले वित्त वर्ष 2023-24 का बजट एक फरवरी को पेश करेंगी। इस बजट से किसानों को उम्मीद है कि हर साल सरकार से मिलने वाला सपोर्ट और बढ़ेगा। केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये PM-Kisan Samman Nidhi में देती है। अब माना जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) इसे बढ़ाकर 8000 हजार रुपये सालाना कर सकती हैं। किसानों को दी जाने वाली इस निधि में सालाना 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी पर सरकार को 22 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त लागत की जरूरत होगी।
