Get App

Budget 2023 : आयुष्मान भारत योजना के लिए 7,200 करोड़ रुपये का आवंटन, जानिए बजट से हेल्थ सेक्टर को और क्या मिला

आयुष्मान भारत-प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के लिए आवंटन बढ़ाकर 7200 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस योजना के लिए आवंटन में 12 फीसदी का इजाफा किया गया है। पिछले बजट में इस योजना के लिए 6,412 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 01, 2023 पर 4:02 PM
Budget 2023 : आयुष्मान भारत योजना के लिए 7,200 करोड़ रुपये का आवंटन, जानिए बजट से हेल्थ सेक्टर को और क्या मिला
Budget 2023 : वित्त मंत्री सीतारमण ने आयुष्मान भारत योजना के लिए 7,200 करोड़ रुपये के आवंटन का ऐलान किया है।

Budget 2023 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट 2023-24 में आयुष्मान भारत-प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के लिए आवंटन बढ़ाकर 7200 करोड़ रुपये कर दिया है। इस योजना के लिए आवंटन में 12 फीसदी का इजाफा किया गया है। पिछले बजट में इस योजना के लिए 6,412 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। वहीं, आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के लिए 646 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सीतारमण ने यह भी घोषणा की कि केंद्र सरकार 2047 तक भारत में सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए एक मिशन शुरू करेगी।

सीतारमण ने संसद को बताया, "यह जागरूकता पैदा करेगा। इसके तहत, प्रभावित जनजातीय क्षेत्रों में 0-40 वर्ष की आयु के 7 करोड़ लोगों की यूनिवर्सल स्क्रीनिंग और केंद्रीय मंत्रालयों व राज्य सरकारों के कोलैबरेटिव प्रयासों के माध्यम से परामर्श प्रदान किया जाएगा।" FY23 में 86,606 करोड़ रुपये की तुलना में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय को 88,956 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई थी।

बजट 2023 Key Highlights: 'इस बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ', PM मोदी ने मध्यम वर्ग को बताया देश की बड़ी ताकत

वित्त मंत्री द्वारा अपने बजट 2023 के भाषण में की गई कुछ प्रमुख घोषणाएं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें