Get App

Budget 2023 : प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा! NPS अंशदान की लिमिट 14% तक बढ़ा सकती है सरकार

Budget 2023 : सरकार प्राइवेट कर्मचारियों के लिए NPS की लिमिट बढ़ाकर 14 फीसदी कर सकती है। एक्सपर्ट का मानना है कि इससे प्राइवेट कर्मचारियों को अपनी रिटायरमेंट की प्लानिंग करने में मदद मिलेगी। वर्तमान में प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए लिमिट सिर्फ 10 फीसदी है। लोअर लिमिट के चलते प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी रिटायरमेंट इनवेस्टमेंट के रूप में एनपीएस को चुनने के लिए कम उत्साहित हो सकते हैं

Curated By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 26, 2023 पर 5:30 PM
Budget 2023 : प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा! NPS अंशदान की लिमिट 14% तक बढ़ा सकती है सरकार
Budget 2023 : शुरुआत में एनपीएस में 14 फीसदी निवेश की लिमिट सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ही उपलब्ध थी। इसे 2019 के बजट में राज्य सरकारों के कर्मचारियों के लिए बढ़ा दिया गया था

Budget 2023 : इस बजट से सैलरीड क्लास को ऐसे ऐलान होने की उम्मीदें हैं, जिनसे उन पर टैक्स का बोझ कुछ कम हो सके। प्राइवेट कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) यानी NPS की लिमिट बढ़ाकर सरकारी कर्मचारियों के बराबर 14 फीसदी करना इन्हीं में से एक है। एक्सपर्ट का मानना है कि इससे प्राइवेट कर्मचारियों को अपनी रिटायरमेंट की प्लानिंग करने में मदद मिलेगी। वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकारों के कर्मचारी इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सीसीडी (2) के तहत एनपीएस में बेसिक सैलरी के 14 फीसदी तक बढ़े हुआ डिडक्शन के लिए इलिजिबल हैं।

प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए है यह लिमिट

हालांकि, प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए लिमिट सिर्फ 10 फीसदी है। एनालिस्ट्स ने कहा कि लोअर लिमिट के चलते प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी रिटायरमेंट इनवेस्टमेंट के रूप में एनपीएस को चुनने के लिए कम उत्साहित हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें