Get App

Budget 2023: चीन का विकल्प बनना है तो इंडिया को टैरिफ नहीं बढ़ाना होगा, RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की नसीहत

Budget 2023: इंडियन इकोनॉमी की सेहत दूसरे देशों के मुकाबले अच्छी है। इसने अच्छी इकोनॉमिक ग्रोथ दिखाई है। इसलिए सरकार को यूनियन बजट में इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट करने वाले उपायों का ऐलान करना चाहिए। इससे ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 02, 2023 पर 9:57 AM
Budget 2023: चीन का विकल्प बनना है तो इंडिया को टैरिफ नहीं बढ़ाना होगा, RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की नसीहत
RBI के पूर्व गवर्नर ने यह भी कहा कि यह सच है कि इंडिया ऐसा देश है, जिसकी तरफ कई विदेशी कपनियां देख रही हैं। लेकिन, यह चीन का पहला ऑप्शन नहीं है क्योंकि कंपनियां वियतनाम जैसे देशों का रुख कर सकती हैं, जहां पॉलिसी के मामले में ज्यादा स्थिरता है।

Budget 2023: RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ने यूनियन बजट (Union Budget) से ठीक पहले सरकार के टैरिफ बढ़ाने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा है कि इससे इंडिया में कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। इससे चीन का विकल्प बनने की इंडिया की कोशिशों को भी झटका लगेगा। एक मीडिया हाउस से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार को इस बजट में अपने रिफॉर्म्स प्लान के बारे में बताना चाहिए। ये रिफॉर्म्स संवेदनशील और टिकाऊ होने चाहिए। इनसे इकोनॉमिक ग्रोथ के प्रोसेस को सपोर्ट मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह बजट ऐसे वक्त आ रहा है, जब अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोप जैसी बड़ी इकोनॉमी पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है। इधर, इंडिया में इकोनॉमी की हालत अपेक्षाकृत अच्छी है।

विदेशी कंपनियां तलाश रहीं चीन का विकल्प

कोरोना की महामारी के बाद दुनिया की कई बड़ी कंपनियां मैन्युफैक्चरिंग के लिए चीन का विकल्प तलाश रही हैं। इंडिया इस मौके का फायदा उठा सकता है। उम्मीद है कि इसे ध्यान में रखन यूनियन बजट में कुछ अहम ऐलान किए जा सकते हैं। इस बारे में राजन ने कहा कि इंडिया को टैरिफ बढ़ाना बंद करना चाहिए, क्योंकि इससे उन कंपनियों पर खराब असर पड़ेगा जो चीन के विकल्प के रूप में इंडिया की तरफ देख रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें