Get App

Budget 2023: निर्मला सीतारमण के इन उपायों से कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद

कृषि क्षेत्र में रिफॉर्म्स से न सिर्फ इकोनॉमिक ग्रोथ तेज करने में मदद मिलेगी बल्कि इससे किसानों की इनकम भी बढ़ेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले यूनियन बजट में कृषि क्षेत्र के लिए बड़े रिफॉर्म्स का ऐलान कर सकती हैं। इसमें वेयरहाउसिंग सेवाओं को जीएसटी से बाहर करने का ऐलान शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2022 पर 11:33 AM
Budget 2023: निर्मला सीतारमण के इन उपायों से कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद
छोटे किसानों के लिए कम कीमत पर कृषि सेवाओं का फायदा उठाने के मौके बने हैं। ऐसे में एग्रीकल्चर वैल्यू-चेन को टैक्स में राहत देना जरूरी है।

संदीप सभरवाल

Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) यूनियन बजट (Union Budget 2023) पेश करने से पहले इंडस्ट्री के कई सेक्टर के साथ बातचीत कर रही हैं। रोजगार के मौके पैदा करने, इकोनॉमिक ग्रोथ तेज करने, टैक्स चुकाने वाले लोगों की संख्या बढ़ाने, इनकम टैक्स स्लैब की कमियां दूर करने पर उनका फोकस है। वह GST की दरों में बदलाव कर कंजम्प्शन बढ़ाना चाहती हैं। इकोनॉमिक ग्रोथ की रफ्तार बढ़ाने के लिए यह जरूरी है। रेटिंग फर्म S&P ने हाल में ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ के अनुमान को 3.1 फीसदी से घटाकर 2.4 कर दिया है। उसने इस फाइनेंशियल ईयर में इंडिया की ग्रोथ के अनुमान को घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। सभी सेक्टर से जुड़े रेगुलेटरी सिस्टम को भी इंडिया की ग्रोथ की रफ्तार बनाए रखने पर फोकस करना होगा। इस लिहाज से एग्रीकल्चर वैल्यू चेन को मजबूत बनाने के लिए पॉलिसी में जरूरी बदलाव करने की जरूरत है। फाइनेंस मिनिस्टर निम्निलिखित कदम उठा सकती हैं:

1. एग्री-टेक में पूंजीगत खर्च पर टैक्स में राहत

एग्री-बिजनेस में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ा है। इसमें क्लाउड, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), बिग डेटा, ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) का बड़ा हाथ है। एग्री-बिजनेस से जुड़ी कंपनियां टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से रियल टाइम डेटा कलेक्ट कर रही हैं। उनका एनालिसिस कर रही हैं, उसने आधार पर अनुमान लगा रही हैं और कृषि से संबंधित डेटा की रियल-टाइम मॉनटरिंग कर रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें