Get App

Budget 2023: निर्मला सीतारमण के बजट से पहले ये बातें आपको जरूर जाननी चाहिए

Union budget 2023: अगला यूनियन बजट ऐसे वक्त आ रहा है, जब इंडियन इकोनॉमी की सेहत अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपीय देशों से बेहतर है। हालांकि, इंडिया में भी इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में वित्त मंत्री पर इकोनॉमी की ग्रोथ बढ़ाने के साथ ही आम आदमी को राहत देने का दबाव होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2022 पर 2:52 PM
Budget 2023: निर्मला सीतारमण के बजट से पहले ये बातें आपको जरूर जाननी चाहिए
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी।

Budget 2023: निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के अगले यूनियन बजट (Union Budget 2023) का इतंजार इंडस्ट्री से लेकर आम आदमी तक को है। फाइनेंस मिनिस्टर 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह बजट ऐसे वक्त आ रहा है, जब ग्लोबल इकोनॉमी पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है। इधर, इंडियन इकोनॉमी की सेहत अपेक्षाकृत अच्छी है। टैक्स कलेक्शंस में 26 फीसदी उछाल है। रिटेल इनफ्लेशन भी करीब 11 महीने बाद RBI की टारगेट रेंज में आ गया है। कंपनियों के कामकाज में भी सुधार दिख रहा है। ऐसे में वित्त मंत्री के सामने इकोनॉमिक ग्रोथ और फिस्कल कंसॉलिडेशन के उपायों के बीच बैलेंस बनाने का चैलेंज है। निर्मला सीतारमण के पिछले बजटों को देख कर ऐसा लगता है कि सरकार का फोकस इस बजट में भी इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने के उपायों पर बना रहेगा। साथ ही वित्त मंत्री फिस्कल कंसॉलिडेशन का रोड मैप भी पेश कर सकती हैं। बजट आने से पहले ऐसी कई जानकारियां हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है।

संसद का बजट सेशन कब शुरू हो रहा है?

यूनियन बजट 2023 पेश होने से ठीक एक दिन पहले संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। 31 जनवरी को बजट सत्र शुरू होगा। बजट सत्र का समापन 8 अप्रैल को होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें