Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। इसमें उन्होंने कुछ ऐसे ऐलान किए जिससे मार्केट के कुछ शेयरों को सपोर्ट मिला। अदाणी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Stocks) की बात करें तो फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 1 फीसदी से अधिक उछल गए। अदाणी एंटरप्राइजेज का कारोबार की सेक्टर में फैला हुआ है और वित्त मंत्री ने जो ऐलान किए हैं जैसे कि कैपिटल एक्सपेंडिचर में 11 फीसदी की बढ़ोतरी, उससे इसे सपोर्ट मिला। यहां नीचे अदाणी ग्रुप के शेयरों की स्थिति और वित्त मंत्री के ऐलानों के बारे में बताया जा रहा है।
