Full Budget 2024: जुलाई में पेश होने वाले पूर्ण बजट 2024 में सरकार नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए 15 प्रतिशत की रियायती कॉरपोरेट टैक्स दर को फिर से लागू कर सकती है। 2019 में शुरू की गई इस योजना को 31 मार्च, 2024 तक विस्तार दिया गया था। इस विस्तारित समय सीमा के खत्म होने के बाद यह योजना समाप्त हो गई। लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग में नए निवेश को आकर्षित करने के लिए डिजाइन की गई यह योजना आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण है।
