India Budget 2024: बजट में इन उपायों से बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार पकड़ेगा स्टॉक मार्केट

Budget 2024 Announcements: स्टॉक मार्केट में लोकसभा चुनावों के नतीजों के दिन यानी 4 जून को बड़ी गिरावट आई थी। तब से मार्केट 12 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। स्टॉक मार्केट के दोनों प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं

अपडेटेड Jul 16, 2024 पर 2:10 PM
Story continues below Advertisement
Nirmala Sitharaman’s Budget: अभी निफ्टी न तो बहुत सस्ता है और न ही बहुत महंगा है। इससे बजट से होने वाले ऐलान का असर बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर पड़ने की उम्मीद है।

स्टॉक मार्केट 4 जून को आई गिरावट से 12 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। केंद्र की नई सरकार मोदी 2.0 से बहुत अलग नहीं दिख रही। केंद्र की गठबंधन सरकार की आर्थिक नीति की दिशा का पता यूनियन बजट से चलेगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को यूनियन बजट पेश करेंगी। इस बीच, स्टॉक मार्केट में तेजी का रुख है। अभी निफ्टी न तो बहुत सस्ता है और न ही बहुत महंगा है। इससे बजट से होने वाले ऐलान का असर बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर पड़ने की उम्मीद है।

बाजार की नजरें कैपिटल एक्सपेंडिचर पर

अंतरिम बजट (Interim Budget) में कुल फिस्कल डेफिसिट (Fiscal Deficit) 16.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। उम्मीद है कि यह इससे कम रहेगा। ऐसे में बाजार की ज्यादा नजर कैपिटल एक्सपेंडिचर पर होगी। अंतरिम बजट में इसके लिए 11.1 लाख करोड़ रुपये का टारगेट तय किया था। यह जीडीपी का 3.4 फीसदी है। साल दर साल यह 17 फीसदी की ग्रोथ है।


फिस्कल कंसॉलिडेशन पर फोकस बना रहेगा

यूनियन बजट में सरकार के पूंजीगत खर्च बढ़ाने, मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस जारी रखने, रोजगार के मौके बढ़ाने के उपाय, कंज्यूमर सेंटिमेंट बढ़ाने के उपाय और ग्रामीण इलाकों में इनकम बढ़ाने के उपायों का स्टॉक मार्केट स्वागत करेगा। इसके अलावा केंद्र में गठबंधन सरकार बनने के बावजूद मार्कट यह उम्मीद करेगा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का फोकस फिस्कल कंसॉलिडेशन पर बना रहेगा।

सरकार रेवेन्यू के लिहाज से मजबूत स्थिति में

हालांकि, यह आसान नहीं लगता है, लेकिन मार्केट का मानना है कि सरकार का रेवेन्यू अभी ठीक दिख रहा है। फरवरी के अंतरिम बजट के मुकाबले अभी रेवेन्यू के मामले में सरकार की स्थिति अच्छी है। इसमें RBI से मिले 2.11 लाख करोड़ रुपये के डिविडेंड का बड़ा योगदान है। सरकार ने फरवरी में पेश अंतरिम बजट में डिविडेंड 1.02 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था।

टैक्स कलेक्शन उम्मीद से ज्यादा

FY25 में अब तक सरकार का एक्चुअल टैक्स कलेक्शन 19 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। इसमें कॉर्पोरेट टैक्स में 20 फीसदी और पर्सनल इनकम टैक्स में 23 फीसदी ग्रोथ का हाथ है। एसटीटी क्लेक्शन भी दोगुना रहा है। सरकार ने कॉर्पोरेट और पर्सनल इनकम टैक्स की ग्रोथ 13 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। बेहतर रेवेन्यू को देखते हुए FY25 में फिस्कल डेफिसिट 5.1 फीसदी के टारगेट तक रहेगा। सरकार ने इसे FY26 तक 4.5 फीसदी तक लाने का टारगेट रखा है।

यह भी पढ़ें: Budget 2024 Expectations Live Updates

कंज्यूमर सेंटिमेंट बढ़ाने पर जोर

देश में डिफेंस इक्विपमेंट के उत्पादन के लिए डिफेंस के लिए सरकार ऐलोकेशन बढ़ा सकती है। रोजगार के मौके बढ़ाने के लिए टेक्सटाइल्स जैसी इंडस्ट्री को PLI स्कीम के तहत लाने के ऐलान हो सकते हैं। सरकार स्टैंडर्ड डिक्शन बढ़ा सकती है। इसे 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है। नई टैक्स रीजीम में बेसिक एग्जेम्पशन लिमिट भी सरकार 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर सकती है। कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।