Budget 2024: अगले वित्त वर्ष 2024-25 के बजट के लिए काउंटडाउन लगभग शुरू हो चुका है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) इसे बजट सत्र के पहले दिन यानी 1 फरवरी को पेश करेंगी। बजट को आम भाषा में कहें तो यह एक तरह से सरकार का बही-खाता है यानी कि सरकार की आय और खर्चों की पूरी डिटेल्स होती है। इसमें सरकार अपने सभी खर्चों, विभिन्न योजनाओं और सेक्टर्स को आवंटित बजट का अनुमान पेश करती है। ऐसे में यह जानना अहम हो जाता है कि पूरे साल का बही-खाता तैयार कैसे होता है।
