Budget 2024: बजट को लेकर आपके मन में भी है सवाल? यहां जानें कैसे तैयार होता है भारत देश का बजट

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। 1 फरवरी 2024 को सालाना केंद्रीय बजट से पहले सभी की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हैं। हालांकि, आने वाला बजट 'अंतरिम' होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि 2024 एक आम चुनाव वाला साल है, जिसमें राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं

अपडेटेड Jan 06, 2024 पर 5:06 PM
Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी।

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। 1 फरवरी 2024 को सालाना केंद्रीय बजट से पहले सभी की निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हैं। हालांकि, आने वाला बजट 'अंतरिम' होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि 2024 एक आम चुनाव वाला साल है, जिसमें राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं। आने वाली सरकार साल के अंत में पूर्ण बजट पेश करेगी। इसलिए इससे पहले पेश होने वाल बजट यानी 1 फरवरी 2024 को वित्तमंत्री अंतरिम बजट पेश करेगी। यहां आपको बजट को लेकर पूछे जाने वाले कुछ सवालों के बारे में बजट रहे हैं।

यूनियन बजट क्या है?

यह एक सालाना फाइनेंशियल जानकारी है जो आने वाले वित्तीय साल के लिए सरकार के प्रस्तावित खर्चों और इनकम की जानकारी देता है। ये साल में 1 अप्रैल से शुरू होता है और अगले वर्ष 31 मार्च को खत्म होता है। ये एक डॉक्यूमेंट है जिसमें सरकार के खर्चों और इनकम की जानकारी होती है। ये अगले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की आर्थिक और राजकोषीय नीतियों की रूपरेखा तैयार करता है।


बजट की तैयारी

बजट की प्रक्रिया संसद में फाइनेंशियल जानकारी पेश करने से छह महीने पहले शुरू होती है। वित्त मंत्रालय विभागों को राजस्व आवंटित करता है। किसी भी तरीके के विवाद को सुलझाने के लिए प्रधान मंत्री या केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास जाते हैं। बजट से पहले वित्त मंत्री हितधारकों के साथ प्रस्तावों और मांगों पर चर्चा करते हैं, और प्रधान मंत्री के साथ निर्णयों को अंतिम रूप देते हैं।

चुनावों से पहले खास होगा बजट

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने वाली है क्योंकि उसके बाद देशभर में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेगी। उसके बाद देश में लोकसभा चुनाव होंगे और जो सरकार चुनकर आएगी, फिर देश का पूर्ण बजट पेश करेगी। अभी पेश होने वाला बजट अंतरिम बजट होगा।

MSCI Smallcap Index में जगह बना सकते हैं IREDA, Cello, Mamaearth; ये 15 स्टॉक भी हैं लाइन में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।