Union Budget 2024: अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश होने में एक दिन बचा है। 1 फरवरी को दिन में 11 बजे वित्तमंत्री निर्मला सीतारम (Nirmala Sitharaman) यूनियन बजट पेश करेंगी। इसमें बड़े ऐलान की उम्मीद नहीं है। खुद वित्तमंत्री ने इस बारे में संकेत दिया था। लेकिन, बजट में अलग-अलग मंत्रालयों के लिए आवंटन शामिल होगा। सवाल है कि क्या अंतरिम बजट में डिसइनवेस्टमेंट के टारगेट का ऐलान वित्तमंत्री करेंगी? पिछले साल के बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने डिसइनवेस्टमेंट के लिए 51,000 करोड़ रुपये का टारगेट तय किया था। अब तक सरकार इसका आधा भी डिसइनवेस्टमेंट से नहीं जुटा सकी है। इससे एक साल पहले भी सरकार डिसइनवेस्टमेंट का टारगेट हासिल नहीं कर पाई थी।
