Get App

Short Call - अब Budget पर टिकीं सबकी निगाहें, L&T, Zee, मैरिको और बीपीसीएल पर फोकस

बाजार का सारा ध्यान अब अंतरिम बजट पर केंद्रित हो गया है। सभी बुल्स यही प्रार्थना कर रहे होंगे कि कोई अप्रिय ऐलान सामने न आये। पीएसयू शेयरों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। ये सबसे अनुभवी बाजार खिलाड़ियों के लिए भी आश्चर्यजनक है। आज बाजार में L&T, Zee, Marico, BPCL पर निवेशकों और ट्रेडर्स का फोकस बना रहेगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 31, 2024 पर 11:46 AM
Short Call - अब Budget पर टिकीं सबकी निगाहें, L&T, Zee, मैरिको और बीपीसीएल पर फोकस
L&T पर तेजड़ियों का कहना है कि देश की सबसे बड़ी EPC कंपनी को कैपेक्स और इंफ्रा पर जोर बढ़ने से फायदा होगा। जबकि मंदड़ियों का कहना है कि स्टॉक काफी ऊपर चला गया है

Short Call -  अब बाजार का सारा ध्यान अंतरिम बजट पर केंद्रित हो गया है। अच्छी बात यह है कि बाजार की उम्मीदें काफी कम हैं। सभी बुल्स यही प्रार्थना कर रहे होंगे कि कोई अप्रिय आश्चर्य सामने न आये। लिक्विडिटी फ्लो लगातार मजबूत बना हुआ है। पीएसयू शेयरों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। ये सबसे अनुभवी बाजार खिलाड़ियों के लिए भी आश्चर्यजनक है। आज बाजार में कुछ स्टॉक्स पर निवेशकों और ट्रेडर्स का फोकस बना रहेगा। लार्सन एंड टुब्रो के नतीजे आये हैं। लिहाजा इस स्टॉक के एक्शन पर भी नजर रहेंगी। इसके साथ ही जी, मैरिको और बीपीसीएल के स्टॉक्स पर बाजार की निगाहें रहेंगी।

तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले स्टॉक में गिरावट आई। दिसंबर तिमाही में 2,947 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अनुमान के मुताबिक नहीं रहा।

तेजड़ियों का नजरिया : देश की सबसे बड़ी EPC कंपनी को कैपेक्स और इंफ्रा पर जोर बढ़ने से फायदा होगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कंपनी को ऑर्डर मिल रहे हैं। इसके एक्जीक्यूशन का इतिहास अच्छा है और सभी एनालिस्टस की स्टॉक पर 'खरीद' कॉल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें