Get App

Budget Expectation 2022: सूरत के डायमंड कारोबारी बजट में उम्मीद कर रहे हैं टैक्स कट

कोरोना महामारी के कहर के बीच सूरत में हीरा उद्योग (diamond industry) के लिए एक फीकी चमक नजर आ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2021 पर 6:38 PM
Budget Expectation 2022: सूरत के डायमंड कारोबारी बजट में उम्मीद कर रहे हैं टैक्स कट
Budget Expectation 2022: सूरत के डायमंड कारोबारी बजट में उम्मीद कर रहे हैं टैक्स कट

कोरोना महामारी के कहर के बीच सूरत में हीरा उद्योग (diamond industry) के लिए एक फीकी चमक नजर आ रही है।

ग्लोबल डेटा के अनुसार रफ डायमंड प्रोडक्शन में 1.4 फीसदी की बहुत छोटी रिकवरी नजर आ रही है। इसमें साल 2020 में 19.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी। जितना अधिक डायमंड का प्रोडक्शन होगा उतना ही डायमंड पॉलिशिंग इंडस्ट्री की चमक बढ़ेगी। सूरत 10 रफ डायमंड में से 9 को पॉलिश करता है।

जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश नवादिया ने कहा कि सूरत शहर में 6,000 पॉलिशिंग इकाइयां हैं, जो लगभग सात लाख से अधिक लोगों को रोजगार देती हैं और 1.45 लाख करोड़ का कारोबार करती हैं।

जब देश में महामारी फैल गई तो हीरा उद्योग के श्रमिक बड़ी संख्या में निकल गए। हमेशा अपने शारीरिक श्रम पर चलने वाला उद्योग अपंग हो गया था। यह राज्य भर में लगभग 18 लाख को रोजगार देता है लेकिन फिर इंडस्ट्री पर कोरोना का असर पड़ने लगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें