Get App

Budget 2024: टैक्स एक्सपर्ट्स को बजट से ये है उम्मीदें, वित्त मंत्री ने पहले ही दे दिए थे संकेत

Budget 2024: एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। चूंकि यह चुनावी वर्ष है यानी इस साल केंद्र की अगली सरकार के लिए इलेक्शन होना है तो यह बजट पूरे वित्त वर्ष के लिए नहीं होगा। ऐसे में परंपरा के हिसाब से ही टैक्स एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस अंतरिम बजट में कम बदलाव ही होंगे। हालांकि उनका यह भी मानना है कि इसमें इन चीजों पर फोकस रह सकता है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 09, 2024 पर 10:59 PM
Budget 2024: टैक्स एक्सपर्ट्स को बजट से ये है उम्मीदें, वित्त मंत्री ने पहले ही दे दिए थे संकेत
Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि 1 फरवरी 2024 को पेश होने वाला बजट मुख्य रूप से वोट ऑन अकाउंट के रूप में होगा।

Budget 2024: अगले महीने की पहली तारीख यानी एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। चूंकि यह चुनावी वर्ष है यानी इस साल केंद्र की अगली सरकार के लिए इलेक्शन होना है तो यह बजट पूरे वित्त वर्ष के लिए नहीं होगा। ऐसे में परंपरा के हिसाब से ही टैक्स एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस अंतरिम बजट में कम बदलाव ही होंगे। हालांकि उनका यह भी मानना है कि इसमें कारोबारी सुविधा को बढ़ाने और 'मेक इन इंडिया' पर फोकस रह सकता है। अधिकतर टैक्स एक्सपर्ट्स इस बात पर एकमत हैं कि वोट ऑन अकाउंट बजट में बड़े पैमाने पर बदलाव नहीं होगा लेकिन इसमें ऐसे ऐलान हो सकते हैं जिससे इकनॉमिक ग्रोथ को प्रोत्साहन मिलेगा, टैक्स की प्रक्रिया आसान होगी और घरेलू मैनुफैक्चरिंग को सपोर्ट मिलेगा।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें