Trade setup for Budget day: बजट वाले दिन बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें नजर, मुनाफा कमाने में होगी आसानी

17,000 की स्ट्राइक पर 54.03 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 16,700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 13.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े

अपडेटेड Feb 01, 2023 पर 9:00 AM
Story continues below Advertisement
31 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5439.64 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,506.31 करोड़ रुपए की खरीदारी की

एक छोटे दायरे में ट्रेड करने के बाद काल बाजार पॉजिटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुआ। बाजार में कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। सेंसेक्स 50 अंक बढ़कर 59550 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 13 अंक बढ़कर 17662 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ बियरिश कैंडल बनाया था। ये निचले स्तरों पर खरीदारी का संकेत है। निफ्टी ने अब 17,550 पर स्थित 200 DEMA पर सपोर्ट ले लिया है।

कल के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों ने दिग्गजों की तुलना में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया था। निफ्टी मिडकैप 1.6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 2.9 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी ने शॉर्ट टर्म के लिए 200-day EMA पर सपोर्ट ले लिया है। हमने निफ्टी में एक बड़ी गिरावट के बाद बाउंसबैक देखा है। ये एक अच्छा संकेत है। अगर निफ्टी 17,800 का स्तर पार करते तेजी दिखाता है तो फिर हमें बाजार में नियर टर्म एक बार फिर तेजी आती दिख सकती है। हालांकि की आज आने वाले बजट के बाद बाजार की नई दिशा साफ होगी।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17,569 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17,523 और 17,447 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17,721 फिर 17,768 और 17,843 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

बजट 2023: बजट डे पर इन 20 स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन, ट्रेड लेकर इनवेस्टर्स और ट्रेडर्स कर कर सकते हैं दमदार कमाई

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 40,299 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 40,147 और 39,901 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40,791 फिर 40,943 और 41,189 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

18,000 की स्ट्राइक पर 90.25 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18500 की स्ट्राइक पर काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 18.91 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके बाद 17700 और फिर 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग रही।

पुट ऑप्शन डेटा

17,000 की स्ट्राइक पर 54.03 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो फरवरी सीरीज में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 16,700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 13.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Syngene International, ICICI Lombard General Insurance, Nestle India, HDFC और SBI Life Insurance Company के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

FII और DII आंकड़े

31 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5439.64 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,506.31 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

1 फरवरी को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक Ambuja Cements F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।