Get App

UNION BUDGET 2022: सरकार ने 31 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई

सर्वदलीय बैठक के 31 जनवरी को शाम 3 बजे शुरू होने की संभावना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र भी 31 जनवरी से ही शुरू हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2022 पर 6:41 PM
UNION BUDGET 2022: सरकार ने 31 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई
बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी को शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगा। संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण (Presidential Address) से होगी।

केंद्र सरकार ने बजट (Budget 2022) से पहले सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) बुलाई है। इस बैठक के 31 जनवरी को शाम 3 बजे शुरू होने की संभावना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र भी 31 जनवरी से ही शुरू हो रहा है। न्यूज एजेंसी ने सरकार के सर्वदलीय बैठक बुलाने की जानकारी दी है।

बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी को शुरू होकर 11 फरवरी तक चलेगा। संसद के बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण (Presidential Address) से होगी। 31 जनवरी को ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च को शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा।

https://twitter.com/ANI/status/1484469366418599941

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के वित्त मंत्रियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में बुलाई गई है। इस बैठक में वित्तमंत्री राज्यों के वित्त मंत्रियों की राय जानने की कोशिश करेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें