Union Budget 2023: रियल एस्टेट सेक्टर को यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) से बहुत उम्मीदें हैं। उसने कहा है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) रियल एस्टेट सेक्टर के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर स्टेटस, टैक्स छूट और इनसेंटिव सहित कई बड़े ऐलान कर सकती हैं। वित्त मंत्री SWAMIH फंड को भी बढ़ा सकती हैं। अटके प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए यह फंड बनाया गया है। अभी यह फंड 5,000 करोड़ रुपये का है। रियल एस्टेट सेक्टर का कहना है कि इस फंड को बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपये किया जा सकता है। इससे अटके प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे घर खरीदारों का भरोसा भी बढ़ेगा। यह बजट अगले साल लोकसभा चुनावों से पहले नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा।
