Get App

Union Budget 2023: आम आदमी को सस्ता इलाज उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ के लिए आवंटन 40% बढ़ सकता है

Union Budget 2023: देश की आबादी के बड़े हिस्से के पास हेल्थ पॉलिसी नहीं है। इससे प्राइवेट हॉस्पिटल्स में उनके लिए इलाज कराना मुमकिन नहीं है, जहां स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। सरकार को आम आदमी के लिए सस्ते इलाज की सुविधाएं विकसित करने के लिए हेल्थ पर आवंटन बढ़ाना चाहिए

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 30, 2022 पर 12:21 PM
Union Budget 2023: आम आदमी को सस्ता इलाज उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ के लिए आवंटन 40% बढ़ सकता है
प्रमुख उद्योग चैंबर PHDCCI ने कहा है कि सरकार को अगले यूनियन बजट में हेल्थ बजट को 30-40 फीसदी बढ़ाना चाहिए।

Union Budget 2023: कोई देश तब तक तेजी से ग्रोथ नहीं कर सकता, जब तक आबादी के बड़े हिस्से को एफोर्डेबल हेल्थ सर्विसेज उपलब्ध न हों। आम आदमी को सस्ते इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार को हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की जरूरत है। अभी बेहतर सुविधाओं के लिए लोग प्राइवेट अस्पताल जाना पसंद करते हैं। लेकिन, वहां इलाज का खर्च बहुत ज्यादा है। ऐसे में सरकार को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निवेश बढ़ाने की जरूरत है। प्रमुख उद्योग चैंबर PHDCCI ने कहा है कि सरकार को अगले यूनियन बजट में हेल्थ बजट को 30-40 फीसदी बढ़ाना चाहिए। पीएचडीसीआई का मानना है कि सरकार अगले यूनियन बजट (Budget 2023) में इसका ऐलान कर सकती हैं। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री कई सेक्टर के लिए आवंटन में अच्छी बढ़ोतरी करेंगी।

पिछले बजट में 16% बढ़ा था आवंटन

PHDCCI के प्रेसिडेंट साकेत डालमिया ने कहा कि हेल्थ के लिए 2021-22 और 2022-23 के बीच बजट अनुमान में करीब 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सरकार को अगले यूनियन बजट में आवंटन में अच्छी बढ़ोतरी करने की जरूरत है। सरकार को हेल्दी लिविंग पर फोकस करना होगा। उन्होंने कहा, "स्कूली पाठ्यक्रम में भी हेल्दी लिविंग को शामिल करने की जरूरत है। लोकल बॉडीज, चैंबर्स और एसोसिएशंस को डायबिटीज जैसी बीमारियों के बारे में जागरूकता प्रोग्राम शुरू करने चाहिए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें