Budget 2023: यूनियन बजट पेश होने में एक महीने से कम समय बचा है। बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। अनुमान है कि सरकार बजट में आयकर (Income Tax) से छूट के लिए इनकम की सीमा बढ़ा सकती है। देश में इनकम पर टैक्स लगाने की शुरुआत आजादी के बाद से ही हो गई थी। पहले बजट में इनकम टैक्स से छूट के लिए आय की सीमा 1,500 रुपये थी। अभी यह 2,50,000 रुपये है।
