Union Budget 2023 : यूनियन बजट 2023 में एनपीएस (NPS) पर कुछ अहम ऐलान होने चाहिए। एनपीएस के मामले में एक व्यक्ति के लिए 50,000 रुपये तक की टैक्स डिडक्शन की लिमिट खासी कम है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। टाटा पेंशन मैनेजमेंट के सीईओ कुरियन जोस (Kurian Jose) आगामी बजट से यह उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि सेक्शन 80सीसीडी (1बी) के तहत टैक्स डिडक्शन को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जाना चाहिए। इसके साथ ही सेक्शन 80सीसीडी (2) के तहत डिडक्शन को बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं, सेक्शन 80सी के तहत मिलने वाले बेनिफिट्स को बढ़ाए जाने की जरूरत है।
