Get App

पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन, 50 देशों में है फैला है कारोबार

पालोनजी मिस्त्री के चार बच्चे हैं। दो बेटे शापूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री के अलावा दो बेटियां लैला मिस्त्री और अलू मिस्त्री हैं। उनके बेटे साइरस मिस्त्री को टाटा संस का का चेयरमैन बनाया गया था। लेकिन टाटा ग्रुप से विवाद के बाद उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2022 पर 5:21 PM
पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन, 50 देशों में है फैला है कारोबार
पालोनजी मिस्त्री अपने बेटे शापूर मिस्त्री के साथ (फाइल इमेज), साइरस मिस्त्री भी पालोनजी के बेटे हैं

उद्योग जगत के महारथी पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का 93 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वह शापूरजी पालोनजी ग्रुप के चेयरमैन थे। इस ग्रुप का कारोबार इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी एंड फाइनेंशियल सर्विसेज में फैला हुआ है।

शापूरजी पालोनजी ग्रुप में 50,000 से अधिक लोग काम करते हैं। कंपनी की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, दुनिया के करीब 50 देशों में कंपनी का कारोबार है। CNBC-TV18 के मुताबिक, पालोनजी की मौत सोमवार रात हुई।

पालोनजी मिस्त्री का जन्म भारत के एक पारसी परिवार में हुआ था। लेकिन 2003 में शादी के बाद उन्होंने आइरिश नागरिकता ले ली थी।  पालोनजी को कारोबार के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।

पालोनजी के पीछे उनके परिवार में उनकी पत्नी पाट्सी पेरिन डुबास और 4 बच्चे हैं। दो बेटे शापूर मिस्त्री और साइरस मिस्त्री के अलावा दो बेटियां लैला मिस्त्री और अलू मिस्त्री हैं। साइरस मिस्त्री साल 2012 से लेकर 2016 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे। इसके बाद टाटा ग्रुप के साथ विवाद के बाद उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया। सालों तक दोनों के बीच कानूनी लड़ाई चली। अलू मिस्त्री की शादी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें