Get App

TikTok की मूल कंपनी ByteDance करेगी बायबैक, 300 करोड़ डॉलर का हो सकता है सौदा

शॉर्ट वीडियो वाली ऐप टिकटॉक (TikTok) की मूल कंपनी बाइटडांस (ByteDance) करीब 300 करोड़ डॉलर (23.9 हजार करोड़ रुपये) में अपने शेयरों को वापस खरीदेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2022 पर 6:06 PM
TikTok की मूल कंपनी ByteDance करेगी बायबैक, 300 करोड़ डॉलर का हो सकता है सौदा
बाइटडांस अपने कुछ शेयरधारकों के लिए लिक्विडिटी बढ़ाने के उद्देश्य से शेयरों का बायबैक करेगी।

शॉर्ट वीडियो वाली ऐप टिकटॉक (TikTok) की मूल कंपनी बाइटडांस (ByteDance) करीब 300 करोड़ डॉलर (23.9 हजार करोड़ रुपये) में अपने शेयरों को वापस खरीदेगी। इस सौदे के हिसाब से चीन की दिग्गज इंटरनेट टेक्नोलॉजी कंपनी का वैल्यूएशन करीब 30 हजार करोड़ डॉलर (23.92 लाख करोड़ रुपये) बैठ रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बाइटडांस की इस योजना के बारे में जानकारी दी है। बाइटडांस का इस पहल का मुख्य उद्देश्य कंपनी के कुछ शेयरधारकों के लिए लिक्विडिटी को बढ़ाना है।

दो से तीन महीने में हो सकता है बायबैक

बाइटडांस अभी अनलिस्टेड कंपनी है यानी इसके शेयरों की ट्रेडिंग एक्सचेंज पर नहीं होती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बाइटडांस हांगकांग में आईपीओ की तैयारी कर रही थी लेकिन इसके बाद पिछले साल अप्रैल 2021 में कंपनी ने स्पष्ट कर दिया था कि उसका अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है। अब अनलिस्टेड कंपनी बाईटडांस का बोर्ड इस महीने के आखिरी तक 176.9 डॉलर के भाव से शेयरों को वापस खरीदने का प्रस्ताव रखेगा। इसके बाद कंपनी की योजना अगले दो से तीन महीने में बायबैक करने की है है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें