VLCC : प्राइवेट इक्विटी कंपनी कार्लाइल ग्रुप (Carlyle Group) ने भारतीय ब्यूटी केयर और वेलनेस सॉल्युशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी वीएलसीसी में मेजॉरिटी स्टेक खरीद ली है। कार्लाइल ग्रुप ने एक बयान जारी करके कहा कि इस ट्रांजेक्शन के लिए इक्विटी कार्लाइल एशिया पार्टनर्स (Carlyle Asia Partners) से जुड़ी एंटिटीज के प्रबंधन वाले फंड्स से इक्विटी मिलेगी। हालांकि, कार्लाइल ने यह खुलासा नहीं किया कि इस डील में कितनी रकम दी गई है। वीएलसीसी की फाउंडर्स वंदना लूथरा (Vandana Luthra) और मुकेश लूथरा (Mukesh Luthra) के पास कंपनी की अहम स्टेक बनी रहेगी।
