सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम्स (CBIC) ने एक विशेष अभियान में 15,000 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट दावों (Input Tax Credit Claims) का पता लगाया है। CBIC के चेयरमैन विवेक जौहरी ने शुक्रवार 16 जून को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि CBIC ने यह विशेष अभियान फर्जी संस्थाओं की पहचान करने के लिए चलाया है। उन्होंने कहा, "जीएसटी के तहत फर्जी आईटीसी मामलों को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत करीब ऐसे 60,000 संस्थाओं की पहचान की गई है, जिनका फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा।" विवेक जौहरी ने सीआईआई की ओर से आयोजित एक क्रार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए ये जानकारी दी।
