Get App

CCI ने अपोलो और MRF सहित 5 टायर कंपनियों पर लगाया ₹1,788 करोड़ का जुर्माना, 'गुटबंदी' का आरोप

कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने बुधवार 2 फरवरी को देश की 5 प्रमुख टायर कंपनियों पर कुल 1,788.06 करोड़ रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2022 पर 10:06 PM
CCI ने अपोलो और MRF सहित 5 टायर कंपनियों पर लगाया ₹1,788 करोड़ का जुर्माना, 'गुटबंदी' का आरोप
टायर कंपनियों पर "गुटबंदी में लिप्त" होने के चलते जुर्माना लगाया है

कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने बुधवार 2 फरवरी को देश की 5 प्रमुख टायर कंपनियों पर कुल 1,788.06 करोड़ रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया। CCI ने बताया कि इन सभी कंपनियों पर "गुटबंदी में लिप्त" होने के चलते जुर्माना लगाया है।

CCI ने अपने बयान में कहा कि अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) पर 425.53 करोड़ रुपये, MRF लिमिटेड (MRF Ltd) पर 622.09 करोड़ रुपये, CEAT लिमिटेड (CEAT Ltd) पर 252.16 करोड़ रुपये, JK टायर (JK Tyre) पर 309.95 करोड़ रुपये और बिड़ला टायर्स (Birla Tyres) पर 178.33 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया ने कहा, "इन टायर कंपनियों ने अपने एक टायर एसोसिएशन, ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ATMA) के जरिए आपस में कीमतों से जुड़े संवेदनशील आंकड़े साझा किए और उसके आधार टायर की कीमतों पर सामूहिक रूप से तय किया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें