सिटीग्रुप (Citigroup) ने इस साल जनवरी महीने में लगभग 1,000 नौकरियों में कटौती की। अब यह मार्च 2026 में छंटनी के एक और राउंड की तैयारी में है। रॉयटर्स के मुताबिक, सूत्रों से पता चला है कि छंटनी की नई लहर की घोषणा बोनस का भुगतान होने के बाद हो सकती है। सिटी की CEO जेन फ्रेजर एक बड़े बदलाव की योजना पर काम कर रही हैं। मकसद है- लागत कम करना, रेगुलेटरी समस्याओं को ठीक करना और प्रतिद्वंद्वियों के साथ मुकाबला करने में बैंक की मदद के लिए मुनाफा बढ़ाना।
