Get App

Coforge Q3 Result: मुनाफे में 31% का उछाल, ₹19 के तगड़े डिविडेंड के लिए यह रिकॉर्ड फिक्स

Coforge Q3 Result: डिजिटल आईटी सॉल्यूशंस और टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग सर्विसेज कंपनी कोफोर्ज (Coforge) के लिए चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही बहुत शानदार रही। कोफोर्ज को दिसंबर 2023 तिमाही में 238 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था जो तिमाही आधार पर 31 फीसदी अधिक रहा। सितंबर तिमाही में इसे 181 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 22, 2024 पर 7:11 PM
Coforge Q3 Result: मुनाफे में 31% का उछाल, ₹19 के तगड़े डिविडेंड के लिए यह रिकॉर्ड फिक्स
अक्टूबर-दिसंबर 2023 में Coforge का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 31 फीसदी उछलकर 238 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Coforge Q3 Result: डिजिटल आईटी सॉल्यूशंस और टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग सर्विसेज कंपनी कोफोर्ज (Coforge) के लिए चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही बहुत शानदार रही। कोफोर्ज को दिसंबर 2023 तिमाही में 238 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था जो तिमाही आधार पर 31 फीसदी अधिक रहा। सितंबर तिमाही में इसे 181 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। हालांकि एंप्लॉयीज की संख्या में कटौती हुई लेकिन एट्रीशन आईटी इंडस्ट्री में सबसे निचले स्तर पर बनी रही। कंपनी ने डिविडेंड के रूप में शेयरहोल्डर्स को बड़ा तोहफा भी दिया है। कंपनी के बोर्ड ने 19 रुपये के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 2 फरवरी है।

Coforge Q3 Result की खास बातें

अक्टूबर-दिसंबर 2023 में कोफोर्ज का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 31 फीसदी उछलकर 238 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू करीब दो फीसदी उछलकर 2,323 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। डॉलर टर्म में बात करें तो तिमाही आधार पर यह 27.81 करोड़ डॉलर से 28.2 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। एंप्लॉयी बेनेफिट एक्सपेंसेज भी तिमाही आधार पर 5.2 फीसदी गिरकर 1345 करोड़ रुपये पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें