देश के 8 प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों (Core Industrial Sectors) का उत्पादन दिसंबर महीने में 7.4 फीसदी की दर से बढ़ा है। पिछले साल इसी महीने में प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों की ग्रोथ 3.8 फीसदी था। वहीं पिछले यानी नवंबर 2022 में आठों प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों यानी कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 5.4 फीसदी रहा था। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने मंगलवार 31 जनवरी को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। देश के 8 प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में कोयला, क्रूड ऑयल, फर्टिलाइजर्स, स्टील, रिफाइनरी उत्पाद, बिजली, सीमेंट और प्राकृतिक गैस शामिल है। इन औद्योगिक क्षेत्रों को किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद माना जाता है। इसलिए इन्हें कोर सेक्टर्स यानी प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कहते हैं।