Crypto Price: टॉप-10 का सिर्फ क्रिप्टो आज ग्रीन, BitCoin आया $26000 के नीचे, एक हफ्ते में 12% की गिरावट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में है। हालांकि इसमें भी एक फीसदी से कम ही तेजी है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें करीब एक फीसदी की गिरावट है और यह 26 हजार डॉलर के नीचे आ गया है लेकिन मार्केट में स्थिति थोड़ी मजबूत हुई है

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 5:05 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.10 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.10% है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ट्रॉन (Tron) ही ग्रीन जोन में है। हालांकि इसमें भी एक फीसदी से कम ही तेजी है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें करीब एक फीसदी की गिरावट है और यह 26 हजार डॉलर के नीचे आ गया है लेकिन मार्केट में स्थिति थोड़ी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 25,929.98 डॉलर (21.55 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से थोड़ी ही कम फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.11% की गिरावट आई है और यह 1.05 लाख करोड़ डॉलर (87.28 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Aeroflex IPO: आशीष कचोलिया की कंपनी का 22 अगस्त को खुलेगा आईपीओ, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत


वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टो में वीकली भी स्थिति अच्छी नहीं है और सिर्फ एक क्रिप्टो टेथर ही ग्रीन जोन में है लेकिन इसमें भी तेजी मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी और डोजेक्वॉइन टूटे हैं। दोनों में करीब 17-17 फीसदी की गिरावट है। इसके बाद सबसे अधिक गिरावट बीएनबी में है और यह करीब 13 फीसदी फिसला है।

सात दिनों में सोलाना करीब 14 फीसदी, बिटक्वॉइन करीब 12 फीसदी और एथेरियम करीब 10 फीसदी टूटे हैं। इस दौरान कार्डानो 8 फीसदी से अधिक और ट्रॉन करीब 3 फीसदी फिसला है तो यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में है।

Multibagger Stocks: ₹8 रुपये का शेयर अब ₹800 के पार, अभी मिल रहा भारी डिस्काउंट पर, एक्सपर्ट ने लगाया दांव

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 25,929.98 डॉलर (-) 0.92%
एथेरियम (Ethereum) 1,667.83 डॉलर (-) 0.41%
टेथर (Tether) 0.9995 डॉलर (-) 0.04%
बीएनबी (BNB) 210.10 डॉलर (-) 3.17%
एक्सआरपी (XRP) 0.522 डॉलर (-) 5.44%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर (-) 0.02%
कार्डानो (Cardano) 0.2662 डॉलर (-) 0.88%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06256 डॉलर (-) 3.14%
सोलाना (Solana) 21.10 डॉलर (-) 4.10%
ट्रॉन (Tron) 0.07525 डॉलर 0.60%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2463 करोड़ डॉलर (2.05 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 4.96% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.10 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.10% है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।