Crypto Price: BitCoin में शानदार रिकवरी, Ethereum में भी अच्छी तेजी, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में आज मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह तीन फीसदी से अधिक उछलकर 26 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 46 फीसदी के पार पहुंच गई। एक बिटकॉइन अभी 3.78 फीसदी की तेजी के साथ 26,734.3 डॉलर (22.06 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है

अपडेटेड Jun 07, 2023 पर 3:35 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.57 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.32 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में आज मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह तीन फीसदी से अधिक उछलकर 26 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 46 फीसदी के पार पहुंच गई। एक बिटकॉइन अभी 3.78 फीसदी की तेजी के साथ 26,734.3 डॉलर (22.06 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी करीब तीन फीसदी मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.48 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.12 लाख करोड़ डॉलर (82.51 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Layoff News: नहीं थम रही इस छंटनी की मार, अब इस टेक कंपनी के एंप्लॉयीज को झटका

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो एक्सआरपी (XRP) ग्रीन जोन में है। सात दिनों में यह 4 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक बीएनबी (BNB) और पॉलीगॉन (Polygon) कमजोर हुए हैं। दोनों ही 10-10 फीसदी से अधिक टूटे हैं। वहीं कार्डानो (Cardano) एक हफ्ते में करीब 9 फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं टॉप के दो क्रिप्टो की बात करें तो सात दिनों में बिटक्वॉइन करीब दो फीसदी और एथेरियम आधा फीसदी कमजोर हुआ है।

June Stocks: जेफरीज के मॉडल पोर्टफोलियो में इन शेयरों को मिली जगह, आपके पोर्टफोलियो में कौन-सा है?

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 26,734.34 डॉलर 3.78%
एथेरियम (Ethereum) 1,868.12 डॉलर 2.81%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.01%
बीएनबी (BNB) 276.45 डॉलर (-) 0.86%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.02%
एक्सआरपी (XRP) 0.5288 डॉलर 3.72%
कार्डानो (Cardano) 0.3419 डॉलर (-) 3.45%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06919 डॉलर 3.76%
सोलाना (Solana) 19.99 डॉलर (-) 0.46%
पॉलीगॉन (Polygon) 0.8025 डॉलर (-) 3.03%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4775 करोड़ डॉलर (3.94 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 4.03% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.57 फीसदी मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 46.32 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।