Crypto Price: 2% बढ़ी BitCoin की चमक, टॉप-10 क्रिप्टो की ऐसी है हालत

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में जो क्रिप्टो ग्रीन हैं, उनमें से सिर्फ एक बिटक्वॉइन में ही एक फीसदी से अधिक तेजी है। आज इसमें करीब दो फीसदी का उछाल है। क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी आज मजबूत हुई है। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी आज आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है

अपडेटेड Jan 08, 2024 पर 6:40 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.59 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.83 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में जो क्रिप्टो ग्रीन हैं, उनमें से सिर्फ एक बिटक्वॉइन में ही एक फीसदी से अधिक तेजी है। आज इसमें करीब दो फीसदी का उछाल है। क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी आज मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.91 फीसदी के उछाल के साथ 44,928.22 डॉलर (37.36 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी आज आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.64% की तेजी आई है और यह 1.66 लाख करोड़ डॉलर (138.05 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में अच्छी तेजी

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली तीन क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं लेकिन इनमें भी सिर्फ एक क्रिप्टो बिटक्वॉइन में ही अच्छी तेजी है। एक हफ्ते में बिटक्वॉइन करीब 5 फीसदी मजबूत हुआ है तो दूसरी तरफ टेथर और यूएसडी क्वॉइन में मामूली तेजी ही आई है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में कार्डानो 16 फीसदी से अधिक, एवालांचे 14 फीसदी से अधिक, डोजेक्वॉइन 13 फीसदी से अधिक, सोलाना करीब 11 फीसदी, XRP करीब 9 फीसदी, बीएनबी 3 फीसदी से अधिक और एथेरियम दो फीसदी से अधिक टूटा है।


Lakshadweep Tourism: बिना मंजूरी नहीं जा सकते लक्षद्वीप में, घूमने का प्लान कर रहे तो चेक कर लें पूरी प्रोसेस

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 6448 करोड़ डॉलर (5.36 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 47.34% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.59 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.83 फीसदी हिस्सेदारी है।

IPO ड्राफ्ट से पहले FirstCry के CEO ने धड़ाधड़ बेचे शेयर, अब इतनी रह गई हिस्सेदारी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 44,928.22 डॉलर 1.91%
एथेरियम (Ethereum) 2,258.92 डॉलर 0.56%
टेथर (Tether) 1.00 डॉलर 0.04%
बीएनबी (BNB) 300.41 डॉलर (-) 1.97%
सोलाना (Solana) 93.18 डॉलर (-) 1.86%
एक्सआरपी (XRP) 0.5638डॉलर (-) 0.56%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.02%
कार्डानो (Cardano) 0.5063 डॉलर (-) 2.88%
एवालांचे (Avalanche) 33.78 डॉलर (-) 2.98%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.07838 डॉलर (-) 2.23%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।