Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो- कार्डानो (Cardano) में ही गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक ढाई फीसदी से अधिक बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 2.61 फीसदी की तेजी के साथ 69,177.49 डॉलर (57.46 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी करीब 1 फीसदी बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.98% की तेजी आई है और यह 2.57 लाख करोड़ डॉलर (213.45 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
