Get App

Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक लेकिन मार्केट में फीका पड़ा दबदबा, Ethereum में अच्छी तेजी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट है। इनके अलावा जो क्रिप्टो रेड जोन में हैं, उनमें गिरावट मामूली है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब आधे फीसदी मजबूत हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा फीका पड़ा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 24, 2024 पर 5:00 PM
Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक लेकिन मार्केट में फीका पड़ा दबदबा, Ethereum में अच्छी तेजी
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.33 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.21 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो-कार्डानो (Cardano) में तेज गिरावट है। इनके अलावा जो क्रिप्टो रेड जोन में हैं, उनमें गिरावट मामूली है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब आधे फीसदी मजबूत हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा फीका पड़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 66,459.74 डॉलर (54.99 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक ढाई फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.90% की तेजी आई है और यह 2.46 लाख करोड़ डॉलर (204.91 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट है। सात दिनों में टॉनक्वॉइन करीब 7 फीसदी फिसला है। इसके अलावा टेथर भी एक हफ्ते में कमजोर हुए है लेकिन इसमें गिरावट मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सोलाना 15 फीसदी से अधिक, बीएनबी 14 फीसदी से अधिक, XRP करीब 11 फीसदी, कार्डानो करीब 10 फीसदी, एथेरियम 7 फीसदी, बिटक्वॉइन 5 फीसदी से अधिक, और डॉगक्वॉइन 4 फीसदी से अधिक उछला है। यूएसडी क्वॉइन में मामूली तेजी है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें