Get App

Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट, BitCoin की बढ़ी चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में ही तेज गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी हल्का बढ़ा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 17, 2024 पर 5:09 PM
Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट, BitCoin की बढ़ी चमक
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.04 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.13 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान दिख रहा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो-कार्डानो (Cardano) में ही तेज गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी हल्का बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.83 फीसदी की तेजी के साथ 63,122.72 डॉलर (52.81 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.43% की तेजी आई है और यह 2.29 लाख करोड़ डॉलर (191.58 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर और यूएसडी क्वॉइन ही ग्रीन है। हालांकि इनमें भी तेजी मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में कार्डानो 21 फीसदी कमजोर हुआ है। एक हफ्ते में एक्सआरपी और सोलाना 19-19 फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। इस दौरान डोजेक्वॉइन 17 फीसदी, एथेरियम करीब 13 फीसदी, बिटक्वॉइन करीब 9 फीसदी, टॉनक्वॉइन और बीएनबी 8-8 फीसदी से अधिक टूटे हैं।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें