Get App

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, BitCoin की बढ़ी चमक, Ethereum में 1% से अधिक उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही मामूली तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब ढाई फीसदी बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी बढ़ा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक एक फीसदी से अधिक बढ़ी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 03, 2024 पर 5:20 PM
Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में रौनक, BitCoin की बढ़ी चमक,  Ethereum में 1% से अधिक उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.24 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.98 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक छाई हुई है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही मामूली तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब ढाई फीसदी बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 2.48 फीसदी की तेजी के साथ 69,162.90 डॉलर (57.51 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक एक फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.81% की तेजी आई है और यह 2.57 लाख करोड़ डॉलर (213.68 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 7456 करोड़ डॉलर (6.20 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 54.24% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.24 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.98 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप-10 क्रिप्टो में वीकली मिला-जुला रुझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें