Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के जो क्रिप्टो रेड जोन में हैं, उनमें एक फीसदी से कम गिरावट है तो दूसरी तरफ ग्रीन जोन वाले क्रिप्टो 9% तक उछले हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा घटा है। एक बिटकॉइन अभी 0.53 फीसदी की तेजी के साथ 61,176.81 डॉलर (51.04 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक दो फीसदी से अधिक मजबूत हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.40% की तेजी आई है और यह 2.27 लाख करोड़ डॉलर (189.39 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
