Crypto Price: अमेरिका में जितनी आशंकाए जताई जा रही थी, महंगाई की रफ्तार उससे सुस्त रही। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिकी फेड जल्द ही ब्याज दरों में नरमी कर सकता है। सिर्फ अमेरिकी फेड ही नहीं बल्कि बैंक ऑफ इंग्लैंड और यूरोपियन सेंट्रल बैंक से भी इसकी उम्मीदें बढ़ी हैं। इसके चलते क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो- टॉनक्वॉइन (TonCoin) ही रेड जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 5 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है।
