Crypto Price: $38000 के नीचे आया BitCoin, टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में आज तेजी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब एक फीसदी फिसलकर 38 हजार डॉलर के नीचे आ गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 52 फीसदी के नीचे आ गई है

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 5:17 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.97% हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो-डोजेक्वॉइन (Dogecoin) और ट्रॉन (Tron) ही ग्रीन जोन में है। इसमें से ट्रॉन में तो 0.20 फीसदी से कम ही तेजी है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब एक फीसदी फिसलकर 38 हजार डॉलर के नीचे आ गया है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी 52 फीसदी के नीचे आ गई है। एक बिटकॉइन अभी 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 37,741.67 डॉलर (31.47 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी एक फीसदी फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.75 फीसदी की गिरावट आई और यह 1.42 लाख करोड़ डॉलर (118.40 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Raymond में अब तक की सबसे लंबी गिरावट, लगातार 12वें दिन टूटा शेयर, डूबे निवेशकों के ₹2661 करोड़


वीकली क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली मिला-जुला रुझान है। एक हफ्ते में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन करीब 8 फीसदी उछला है। इस दौरान सोलाना 4 फीसदी से अधिक, ट्रॉन करीब ढाई फीसदी और बिटक्वॉइन 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक बीएनबी फिसला है। यह दो फीसदी से अधिक फिसला है। इस दौरान कार्डानो और XRP डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। एथेरियम एक हफ्ते में 1 फीसदी कमजोर हुआ है जबकि टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट हैं।

GIFT City ग्रोथ के अगले चरण में, पीएम मोदी के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट की ये है बड़ी-बड़ी योजनाएं

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में गिरावट

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में फिसलन आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4601 करोड़ डॉलर (3.84 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 16.51% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 51.97% हिस्सेदारी है।

इस सहारा कंपनी को खरीद लेगी Dalmia Bharat Sugar, खुलासे पर 2% चढ़ गए शेयर

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 37,741.67 डॉलर (-) 0.95%
एथेरियम (Ethereum) 2,034.11 डॉलर (-) 1.00%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.02%
बीएनबी (BNB) 228.13 डॉलर (-) 0.54%
एक्सआरपी (XRP) 0.6035 डॉलर (-) 1.27%
सोलाना (Solana) 60.00 डॉलर (-) 1.27%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.3755 डॉलर (-) 2.46%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.08166 डॉलर 1.91%
ट्रॉन (Tron) 0.1037 डॉलर 0.19%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।