Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो- एथेरियम (Ethereum) ही आज ग्रीन है। वहीं बाकी क्रिप्टो में 6 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो एक दिन पहले यह लंबे समय बाद 47 हजार डॉलर के पार पहुंच गया था लेकिन अब यह टूटकर 45 हजार डॉलर के नीचे आ चुका है। क्रिप्टो मार्केट में भी इसकी स्थिति भी कमजोर हुई है और इसका मार्केट शेयर 52 फीसदी से नीचे आ गया है।
एक बिटकॉइन अभी 3.74 फीसदी की गिरावट के साथ 44,962.49 डॉलर (37.33 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम आज तीन फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.62% की गिरावट आई है और यह 1.69 लाख करोड़ डॉलर (140.31 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।
वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो में अच्छी तेजी
टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो आज ग्रीन है और वीकली तीन ग्रीन हैं। सात दिनों में एथेरियम करीब 8 फीसदी और बिटक्वॉइन करीब 7 फीसदी मजबूत हुआ है। इसके अलावा इस दौरान XRP करीब 0.25 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में कार्डानो 7 फीसदी, डोजेक्वॉइन और एवालांचे 5-5 फीसदी से अधिक, बीएनबी करीब 4 फीसदी और सोलाना 2 फीसदी से अधिक टूटा है। एक हफ्ते में टेथर और यूएसडी क्वॉइन भी रेड जोन में है लेकिन ये लगभग फ्लैट भाव पर हैं।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 8780 करोड़ डॉलर (7.29 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 13.90% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.87 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.43 फीसदी हिस्सेदारी है।