Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में दबाव दिख रहा है। हालांकि वीकली बात करें तो सिर्फ दो क्रिप्टो ही रेड हैं लेकिन ये भी लगभग फ्लैट भाव पर ही हैं। अब सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आज आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी घटा है। एक बिटकॉइन अभी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 66,542.67 डॉलर (55.14 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब तीन फीसदी बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.58% की गिरावट आई है और यह 2.5 लाख करोड़ डॉलर (207.15 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
