Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक लेकिन मार्केट में घटी हिस्सेदारी, चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो के लेटेस्ट भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में आज एक फीसदी से अधिक उछाल है। बाकी के क्रिप्टो में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब आधा फीसदी बढ़ी है लेकिन मार्केट में इसकी हिस्सेदारी थोड़ी कमजोर हुई है

अपडेटेड Jul 25, 2023 पर 3:34 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.41% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज फीका रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- एथेरियम (Ethereum) और डोजेक्वॉइन (Dogecoin) में आज एक फीसदी से अधिक उछाल है। बाकी के क्रिप्टो में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब आधा फीसदी बढ़ी है लेकिन मार्केट में इसकी हिस्सेदारी थोड़ी कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ 29,208.34 डॉलर (23.91 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) में आधे फीसदी से अधिक कमजोरी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.51% की गिरावट आई है और यह 1.17 लाख करोड़ डॉलर (95.78 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

Byju's के सबसे बड़े निवेशक ने इस कारण छोड़ दिया था बोर्ड, बड़ी वजह आई सामने


वीकली सिर्फ तीन क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ तीन क्रिप्टो- डोजेक्वॉइन, ट्रॉन और यूएसडी क्वॉइन ग्रीन जोन में हैं। इसमें से डोजेक्वॉइन एक हफ्ते में 11 फीसदी से अधिक और ट्रॉन आधा फीसदी मजबूत हुआ है लेकिन यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट हैं। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक सोलाना करीब 10 फीसदी, एक्सआरपी 7 फीसदी और बिटक्वॉइन ढाई फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। इसके अलावा एथेरियम एक हफ्ते में 2 फीसदी से अधिक, बीएनबी डेढ़ फीसदी और कार्डानो आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। वहीं टेथर रेड जोन में है लेकिन लगभग फ्लैट भाव पर।

Multibagger Stocks: रॉकेट की स्पीड से 25 हजार की पूंजी बन गई एक करोड़, अब फिर दिख रहा तेजी का दम

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 2925 करोड़ डॉलर (2.39 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 29.25% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14% कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 48.41% हिस्सेदारी है।

Byju's News: फिर फंसा एंप्लॉयीज के पीएफ का पैसा, EPFO से मांगे समय में भी जमा नहीं करा पाई बायजूज

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,208.34 डॉलर 0.48%
एथेरियम (Ethereum) 1,858.16 डॉलर   1.07%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर (-) 0.03%
बीएनबी (BNB) 238.46 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.692 डॉलर (-) 0.46%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर   0.01%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.07749 डॉलर 5.70%
कार्डानो (Cardano) 0.3058 डॉलर (-) 0.36%
सोलाना (Solana) 23.32 डॉलर (-) 0.69%
ट्रॉन (Tron) 0.08073 डॉलर (-) 0.31%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।